'सबसे ज्यादा पराली हरियाणा, यूपी में जलाई जा रही', पंजाब के मंत्री चीमा का बीजेपी पर निशाना

दिल्ली और एनसीआर में बढ़े प्रदूषण की बड़ी वजह खेतों में पराली का जलाया जाना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। दिल्ली में प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराए जाने पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है की बीजेपी एक सोची समझी साजिश के तहत पंजाब की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।

पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हित में कई योजनाओं पर काम रही है। इसके साथ ही पराली को नई तकनीकी के जरिए नष्ट किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण स्तर में कमी आई है। चीमा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी केवल पंजाब की छवि को खराब करना चाहती है। पार्टी एक सोची समझी साजिश के तहत सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।

Punjab Minister Cheema targets BJP

मंत्री ने चीमा ने कहा, "बीजेपी एक सोची-समझी साजिश के तहत पंजाब की छवि खराब कर रही है। दरअसल, सबसे ज्यादा पराली जलाने का काम हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हो रहा है, जहां उनका शासन है। सबसे पहले, उन्हें खुद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। हरियाणा, यूपी और अन्य राज्यों में यह बढ़ रहा है। हम कृषि उपज को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दे रहे हैं।"

दरअसल, दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, क्लास 6-12वीं तक के स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लासें शुरू करने का ऑप्शन दिया है। रविवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रदूषण स्तर अधिक होने के चलते ये निर्णय लिया गया है। रविवार को एक्स पर उन्होंने लिखा, "चूंकि प्रदूषण का स्तर लगातार अधिक बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। क्लास 6-12वीं के लिए स्कूलों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+