पंजाबः ' मुझे मेरी पत्नी वापस दिलाओ ' की मांग लेकर धरने पर बैठा पति, ट्रक ड्राइवर के साथ भाग गई थी महिला

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए पति थाने में जिद्द पर अड़ गया। दरअसल, मेरठ की एक शादीशुदा महिला को ट्रक ड्राइवर से प्यार हो गया तो वह उसके साथ मोगा आ गई और पांच महीने से वह ड्राइवर के साथ रह रही है। इस बात की जानकारी जब पति को मिली तो वह भी अपने परिजनों और ससुराल के लोगों को लेकर मोगा पहुंच गया।

दो बच्चों की मां है पत्नी

दो बच्चों की मां है पत्नी

महिला का मायका लुधियाना में है और दो बच्चों की मां भी है। महिला का पति मेरठ से मोगा के बाघा पुराना पहुंच गया। वह अपने परिजनों के साथ धरने पर बैठ गया। वह अपनी पत्नी को वापस दिलाने की मांग कर रहा है। धरना दे रहे मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी लुधियाना की एक युवती के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

पति को मिली पत्नी की जानकारी तो पहुंचा मोगा

पति को मिली पत्नी की जानकारी तो पहुंचा मोगा

पत्नी पांच महीने पहले कस्बा बाघापुराना के गांव फुलेवाला के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ मेरठ से भाग आई थी। अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने मेरठ थाने में भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पति ने निजी तौर पर जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी फुलेवाला में एक ट्रक ड्राइवर के साथ रह रही है तो वह अपने परिजनों और ससुराल वालों के साथ थाना बाघापुराना पहुंचा

महिला ने साथ जाने से किया मना

महिला ने साथ जाने से किया मना

पत्नी को वापस दिलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विवाहिता को गांव फुलेवाला से थाने ले आई। जब विवाहिता से उसका पक्ष जाना गया तो उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से ट्रक ड्राइव ड्राइवर के साथ आई थी और वह उसके साथ ही रहेगी। मेरठ नहीं जाएगी।

गर्भवती है महिला

गर्भवती है महिला

वहीं विवाहिता ने पुलिस व धरना देने वालों को यह भी कहा कि अगर किसी ने उस पर दबाव बनाया तो वह मामले को लेकर अदालत में जाएगी।थाना प्रभारी हरमनजीत सिंह ने बताया है कि विवाहिता बालिग है तथा गर्भवती भी है। डिलीवरी कभी भी हो सकती है। पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती। इसके बाद पति धरना खत्म कर चला गया। विवाहिता भी अपने प्रेमी के साथ गांव लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+