AAP में कांग्रेस के कई काउंसलर्स शामिल , सीएम मान ने किया स्वागत, पार्टी ने कहा- मिलकर बनाएंगे रंगला पंजाब
पंजाब में भगवंत मान की सरकार आने बाद कांग्रेस में उथल- पुथल जारी है। शनिवार (14 अक्टूबर) को कई कांग्रेस कांउसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर सीएम भगवंत मान सभी का स्वागत किया। मान ने कहा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी का परिवार अब और बड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब मजबूती के साथ अपने वादों को पूरा करने में कामयाब होगी।
जालंधर में कांग्रेस के काउंसलर्स को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब की मौजूदा सरकार जनहितैषी है। यही वजह कि कि दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता 'आप' सरकार के कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, "जालंधर में AAP का परिवार हुआ और बड़ा...कांग्रेस के दर्जनों काउंसलर, सीएम मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, मान सरकार की पंजाब हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम लोग, नेता, कार्यकर्ता AAP में शामिल होते जा रहे हैं। साथ मिलकर बनाएंगे रंगला पंजाब...।"
पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी क्षेत्रीय स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए कई कड़े कदम उठा रही है। पार्टी ने सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्कल इंचार्ज के पदों को भंग कर दिया गया है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तुरंत प्रभाव से पंजाब राज्य के सभी ब्लॉक इंचार्ज व सर्कल इंचार्ज के पदों भंग कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी इस निर्णय के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम मान के साथ पार्टी हाईकमान मंथन के बाद इन पदों की जिम्मेदार ईमानदारी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही सौंपेगी।












Click it and Unblock the Notifications