मान सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक समुदायों के हित में उठाए ये बड़े कदम
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने साल 2024 में राज्य के अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक समुदायों के समावेशी विकास के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। मान सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने इन समुदायों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं लागू की है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि साल 2024 में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राज्य सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत वर्ष 2024-25 के स्कॉलरशिप के लिए 245.00 करोड़ जारी किया गया। साथ ही अनुसूचित जाति के छात्रों की बकाया फीस के 40 प्रतिशत के भुगतान के लिए 2024-25 के बजट प्रावधानों से 92.00 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई, जो वर्ष 2017-18 से लेकर 2019-20 के लिए थी। यह राशि सरकारी और प्राइवेट इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले पंजाब के छात्रों के लिए जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य 2.60 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें से करीब 2.38 लाख विद्यार्थी पोर्टल पर योजना के तहत नए पंजीकरण हुए हैं।

पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल Launch किया है। अब योग्य नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा, आशीर्वाद योजना के तहत 45,083 लोगों को 229.93 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 29,411, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15,672 लाभार्थी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications