गर्भवती भाभी से संबंध बनाना चाहता था देवर, सफल नहीं हुआ तो...

बरनाला। पंजाब के बरनाला में गर्भवती भाभी से शारीरिक संबंध बनाने में असफल होने पर देवर ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी का देवर नशेड़ी है और वह उससे संबंध बनाने के लिए अक्सर झगड़ा करता था। थाना महल कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर आरोपी देवर और सास पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना पंजाब के बरनाला की है। गांव गुंमटी के रहने वाली 30 वर्षीय गर्भवती महिला जसवीर कौर की मौत हो गई। जसवीर 6 माह की गर्भवती थी। मृतका के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी जसवीर कौर की शादी करीब 8 साल पहले प्यारा सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गुंमटी जिला बरनाला के साथ हुई थी। अब उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक की उम्र 5 साल और दूसरी की 7 साल है। जसवीर का 25 वर्षीय देवर दलवारा सिंह नशेड़ी है। वह जसवीर कौर से संबंध बनाने के लिए अक्सर उससे लड़ाई झगड़ा करता था।

असफल होने पर कर दी भाभी की हत्या

असफल होने पर कर दी भाभी की हत्या

आरोप है कि मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे जसवीर घर पर अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर देवर दलवारा सिंह वहां पहुंचा और जसवीर कौर से संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जसवीर ने विरोध किया तो उसने उसे लकड़ी के घोटने से उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर जसवीर की सास गुरमेल कौर भी पहुंची और जसवीर को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से जसवीर की मौत हो गई। जसवीर के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे।

पिता के बयान पर केस दर्ज

पिता के बयान पर केस दर्ज

थाना महल कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, मृतका के पिता जरनैल सिंह के बयान के आधार पर आरोपी देवर दलवारा सिंह और सास गुरमेल कौर पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+