पंजाब के विधायकों के लिए सचिवालय में बन रहा लाउंज, 5वीं मंजिल पर 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था
चंडीगढ़। पंजाब के विधायकों के लिए सचिवालय में एक नया एमएलए लाउंज तैयार किया जा रहा है। यह लाउंज सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर है, जहां 25 लोगों के आराम से बैठने की व्यवस्था की होगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, यह लाउंज अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगा।

मालूम हो कि, सचिवालय में अभी तक मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के लिए ही रूम हैं। विधायकों को अक्सर अपने बैठने के लिए जगह तलाशनी करनी पड़ती थी। लिहाजा अब सचिवालय की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 14 में ये एमएलए लाउंज तैयार किया जा रहा है और इसमें एक ही समय में 25 विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
आप पार्टी के एक नेता ने कहा, ''अब तक हमारे प्रदेश के विधायकों को सचिवालय आने पर अपने जानकारों के पास ही बैठना पड़ता था क्योंकि उनके पास बैठने के लिए कोई अलग जगह ही नहीं थी, तो अब उनके लिए सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर एक नया एमएलए लाउंज तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications