Golden Temple Amritsar के पास बेहद तेज आवाज से हड़कंप, एक संदिग्ध हिरासत में, VIDEO
पंजाब में गोल्डन टेंपल के पास हुई बेहद तेज आवाज से हड़कंप मच गया। गुरुवार तड़के सुनी गई आवाज के बाद पंजाब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बेहद तेज आवाज सुनी गई। सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया, आधी रात के ठीक बाद धमाके जैसी आवाज सुनी गई, लेकिन अंधेरे के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि आवाज ब्लास्ट के कारण ही आई है।
गौर करने वाली बात है कि गोल्डन टेंपल के पास पिछले पांच दिनो में यह तीसरा धमाका है। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बता दें कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए
बीते हफ्ते दो धमाकों के कनेक्शन पर भी मंथन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आवाज काफी तेज आई, ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आवाज किस चीज की है, इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि अमृतसर में ही बीते हफ्ते दो धमाके हो चुके हैं।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार,गुरुवार तड़के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास तेज आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और हर पहलू से जांच जारी है।

6 और 8 मई को धमाकों के बाद पहली घटना
गौरतलब है कि विगत 8 मई को भी स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट की घटना सामने आई थी। धमाके के बाद एक व्यक्ति घायल हुआ था। 8 मई का धमाका उसी जगह जहां 6 मई को भी विस्फोट हुआ था।
संदिग्ध लोगों के पीछे पंजाब पुलिस
तेज आवाज के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को भी देखा गया। ANI के विजुअल में पंजाब पुलिस को उनका पीछा करते देखा जा सकता है। श्री गुरु रामदास जी निवास के भवन के बाहर के दृश्य सामने आए हैं।
विस्फोट की आशंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, रामदास जी निवास के पास तेज आवाज के बाद संदिग्धों को घेर लिया गया था। स्वर्ण मंदिर के पास सुनी गई आवाज के बाद दूसरी आवाज पुलिस के अनुसार, एक और विस्फोट की हो सकती है।
आधी रात में सुनी गई आवाज: पुलिस कमिश्नर
अमृतसर में तेज आवाज के बारे में पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12.15-12.30 बजे तेज आवाज सुनाई दी। संभावना जताई जा रही है कि यह एक और धमाका हो सकता है।
संदिग्धों को राउंडअप कर रही पुलिस
उन्होंने कहा, आवाज किस चीज की है, इसकी पुष्टि की जा रही है। संदिग्धों को राउंडअप किया जा रहा है, पुलिस की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, फिलहाल तेज आवाज या धमाके के बारे में प्रमाणिक रूप से कुछ भी कहना ठीक नहीं।
12 अप्रैल की घटना के बाद चिंता बढ़ी
बता दें कि पिछले महीने 12 अप्रैल को बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग में सेना के चार जवान सोते हुए शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान की सीमा से लगे संवेदनशील राज्य पंजाब में अलर्ट बढ़ गया है।
Recommended Video
बठिंडा में चार जवानों की हत्या
बठिंडा में शहीद हुए चारों जवानों की पहचान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों अटैक किया।
सोते हुए जवानों पर कायरतापूर्ण हमला
रिपोर्टस के अनुसार बठिंडा में राइफलों और धारदार हथियारों से हमला किया गया था। चारों जवान अपने कमरों में खून से लथपथ पाए गए थे। इससे पहले भी सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के इस्तेमाल की खबरें आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications