Loksabha Election 2024: टीम भगवंत मान ने संभाला मोर्चा, आप विधायक गांवों-घरों में जाकर जानेंगे जनता के मुद्दे

Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की चुनावी ताल ठोक दी है। प्रदेश के सीएम भगवंत मान पाने मंत्रियों और विधायकों के साथ फील्ड में उतर चुके हैं। पूरे जोश और जज्बे के साथ प्रत्याशियों ने मतदातों के बीच जाकर अपने दो बरस के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करना शुरू कर दिया है।

bhagwant mann 600 jpg

दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस चुनावी शुरुआत की रूपरेखा खुद ही तैयार की है। मान ने आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं और प्रत्याशियों को प्रदेश के गांवों और घरों में जाकर जनता के मुद्दों को जानने के लिए कहा है। आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकारों ने बताया कि आप के बूथ स्तर से लेकर जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ नेता-मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि अगले 10 से 15 दिन तक पूरे पंजाब में यह प्रक्रिया शुरू हो रही है। गांवों-घरों के बाहर पंडाल लगाकर लोगों से आप के नेता, मंत्री और प्रत्याशी सीधा संपर्क स्थापित करेंगे । लोगों के हर छोटे-बड़े मुद्दों को वह पार्टी के मुखिया तक पहुंचाएंगे। इसके बाद आमजनों की राय के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी।

आम आदमी पार्टी के नेता और प्रत्याशी आमजनों के बीच जाकर उनके मुद्दे जानेंगे और सीधा सीएम को रिपोर्ट किए जाएंगे। सीएम मान खुद जनता के हर मुद्दे से जुड़कर सीधे तौर पर विपक्षियों को शिकस्त देने की तैयारी में जुट गए हैं। यही वजह है कि विपक्ष भी इन दिनोंं आप के विधानसभा चुनाव में किए वादों को लेकर घेरने में जुटा हैं, पिछले दिनों कई मुद्दों पर आप के वरिष्ठ नेताओं को सामने आकर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा, चाहे फिर वह पंजाब में मंडियों से जुड़ा विषय हो या फिर किसानों से जुड़ी मांगें।

आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने बीते दिनों अपने एक बयान में यह कहा था कि आप ने वर्ष 2022 में सरकार बनने के दौरान पांच वादे किए थे। इनमें से चार पूरे किये जा चुके हैं। जिनमें प्रमुख तौर पर युवाओं को 43 हजार नौकरी देने, मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी पूरा होने का दावा किया था। अब यह आप के नेता जनता के बीच जाकर अपने वादों को पूरा करने के दावे पर जनता की कसौटी पर स्वयं को परख रहे हैं।

यह भी पढ़ें IPL: '90 रन बनाए फिर भी ड्रॉप किया...,' पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज ने लगाए गंभीर आरोप, किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+