Punjab आम आदमी पार्टी ने जारी की चार उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, जानें जालंधर और लुधियाना से किसे दिया टिकट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब की चार सीटों के उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। आ आप ने पंजाब की जिन चार लोकसभा सीटों के उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जारी की है उसमें फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना सीट शामिल है।

punjab cm

फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ को आम आदमी पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं गुरदासपुर से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)को, जालंधर से पवन कुमार टीनू को और अशोक पाराशर पप्पी लुधियाना से आप ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को आम चुनाव के लिए मतदान होगा।

punjab AAP

बता दें पंजाब आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब से जिन चार उम्मीदवारों में से को अपना प्रत्‍याशी बनाया है उनमें तीन पहले से ही राज्य के मौजूदा विधायक हैं।आप की लिस्‍ट में पवन कुमार टीनू एकमात्र पूर्व विधायक हैं, जबकि बाकी तीन उम्मीदवार राज्य में मौजूदा विधायक हैं।

आप के राष्ट्रीय महासचिव ने शेयर की जानकारी

आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर ये जानकारी शेयर की और बताया पंजाब के फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह कलसी और लुधियाना संसदीय सीट से अशोक पाराशर पप्पी को आप ने उम्‍मीदवार बनाया है।

आप के विधायक हैं ये उम्‍मीदवार
बता दें बराड़ मुक्तसर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, कलसी बटाला सीट से विधायक हैं जबकि पप्पी लुधियाना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।

पंजाब में आप अकेले लड़ रही लोकसभा चुनाव

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा है, लेकिन उसने पंजाब से स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है, वहीं दिल्ली में वह कांग्रेस को सहयोगी बनाकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और कांग्रेस बाकी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस ने कन्‍हैया कुमार को बनाया है उम्‍मीदवार

वहीं कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की, जिसमें पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कार्यकर्ता कन्हैया कुमार को पार्टी से मैदान में उतारा गया है। चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से आप के पवन कुमार टीनू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+