पंजाब में कांग्रेस ने 4 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को लुधियाना से टिकट
Congress Punjab Candidate 2024: कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है।
कांग्रेस ने लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमृंदर सिंह उर्फ राजा वड़िंग को टिकट दिया है। वहीं गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है।

खडूर साहिब लोकसभा सीट से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को कांग्रेस ने टिकट दिया है। पंजाब में 1 जून को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी।
बता दें कि कांग्रेस को आनंदपुर साहिब और लुधियाना के लिए नए उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ी क्योंकि आनंदपुर साहिब से मौजूदा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को इस चुनाव में चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र टिकट दिया गया है। वहीं जबकि लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं।
लुधियाना सीट पर दिलचस्प है मुकाबला
लुधियाना सीट पर मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से अमरिंदर सिंह का मुकाबला होगा। 2019 में सीट जीतने वाले बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है।
आम आदमी पार्टी के अशोक पाराशर पप्पी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के रणजीत सिंह ढिल्लों इस सीट से अन्य उम्मीदवार हैं।
भाजपा के नेतृत्व वाले NDA पीएम मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड तीसरी बार 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। सत्तारूढ़ गठबंधन को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक चुनौती दे रही है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications