Lawrence Bishnoi इंटरव्यू विवाद: पंजाब पुलिस ने 2 DSP समेत 7 पुलिसकर्मियों का किया सस्पेंड
Lawrence Bishnoi: पंजाब पुलिस ने दो डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इन सात पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से 2022 में हुए एक इंटरव्यू के बाद हुई है। दरअसल, पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित एसआइटी ने ड्यूटी के दौरान कोताही व भारी लापरवाही का आरोपी मानते हुए सस्पेंड करने की यह कार्रवाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने का ये आदेश राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने शुक्रवार देर शाम जारी किया। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें डीएसपी से लेकर हैडकांस्टेबल रैंक तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

एसआईटी ने पाया कि बिश्नोई का साक्षात्कार सितंबर 2022 में खरड़ सीआईए में उनकी हिरासत के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था। एसआईटी ने राजस्थान पुलिस को सबूत मुहैया कराए थे, जिनसे पता चला कि बिश्नोई का इंटरव्यू जयपुर सेंट्रल जेल में हुआ था। हालांकि, बाद में पुष्टि हुई कि इंटरव्यू असल में पंजाब की जेल में हुआ था।
निलंबित अधिकारियों की सूची में सीआईए, खरड़ (एसएएस नगर) से सब-इंस्पेक्टर रीना, एजीटीएफ से सब-इंस्पेक्टर जगतपाल जांगू, उस समय ड्यूटी पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश शामिल हैं। शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई को 13 साल पुराने एक अलग मामले में राहत मिली।
यह मामला मोहाली में एक छात्र पर हमले से जुड़ा था। इस राहत के बावजूद, उनके जेल साक्षात्कार को लेकर विवाद अभी भी अनसुलझा है।












Click it and Unblock the Notifications