आत्मनिर्भर बनेगा पंजाब सरकार का भाषा विभाग, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने की ये खास पहल

Punjab Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए नए आयाम गढ़ रही है। इसी के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया के दौर में राज्य के बच्चों को किताबों से लगाव बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत को संजोने पर खास एक खास पहल की है। इसके लिए भाषा भवन में पंजाबी माह-2024 के समारोह आयोजन किया गया। समारोह के समापन में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए भाषा मंत्री बैंस ने कई पहलों की घोषणा की, जिसमें साहित्य को बढ़ावा देंना और विभाग की वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना शामिल है।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भाषा विभाग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग जल्द ही एक अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में लोगों को अगले साल से दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान तोहफे में किताबें देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि किताबें इंसान का जीवन भर साथ देती हैं। आज की भागती-दौड़ती दुनिया में सोशल मीडिया का बोलबाला है। इस बीच लोग साहित्य से दूर हो गए है, इसकी वजह से वह अपनी जड़ों से दूर हो गए है। इसलिए उनको साहित्य के जरिए अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी है।

Harjot Singh Bains

मंत्री बैंस ने लोगों से भाषा विभाग में आने और साहित्यिक कृतियों के खजाने को देखने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ने में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसे और बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान मंत्री ने भाषा विभाग के नवनियुक्त निदेशक जसवंत सिंह जफर द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलावों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग का रिवाइवल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+