लाहौर में KCF चीफ परमजीत की गोली मारकर हत्या, पाकिस्तान के साए में फला-फूला!
पंजवार ने 1990 में केसीएफ की कमान संभाली और पाकिस्तान चले गए। उसने सीमा पार हथियारों की तस्करी और हेरोइन की तस्करी के जरिए धन जुटाया।

पंजाब के लाहौर में नामित आतंकवादी और खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार उर्फ मलिक सरदार सिंह की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लाहौर के जौहर टाउन में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, जौहर कस्बे स्थित सनफ्लावर सोसाइटी में परमजीत सिंह पंजवार रहते थे। मीडिया रिपोटस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
कौन है परमजीत ?
आपको बता दें कि पंजाब में ड्रोन के माध्यम से नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी में शामिल परमजीत का जन्म तरनतारन के पास पंजवार गांव में हुआ था। वह साल 1986 में अपने चचेरे भाई लाभ सिंह द्वारा कट्टरपंथी बनने के बाद केसीएफ में शामिल हो गया था। इससे पहले वह सोहल में एक केंद्रीय सहकारी बैंक में काम करता था।
90 के दशक में संभाली थी केसीएफ की कमान
भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों लाभ सिंह के खात्मे के बाद, 1990 के दशक में पंजवार ने केसीएफ की कमान संभाली और पाकिस्तान चला गया। पाकिस्तान द्वारा शरण दिए जाने वाले सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में टॉप पर पंजवार रहा। उसने सीमा पार हथियारों और हेरोइन की तस्करी के माध्यम से धन जुटाकर केसीएफ को जिंदा रखा। पाकिस्तान सरकार द्वारा इनकार के बावजूद, पंजवार लाहौर में रहे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे जर्मनी चले गए।












Click it and Unblock the Notifications