Jassi Khangura: पूर्व MLA जस्सी खंगुरा ने दिया कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले छोड़ी पार्टी

Jassi Khangura: पूर्व MLA जस्सी खंगुरा ने दिया कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़, 30 जनवरी: कांग्रेस पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। यहां किला रायपुर से पर्व विधायक व वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिया है। जस्सी खंगुरा के अचानक पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उनके बीजेपी या अमरिंदर सिंह की पार्टी में जाने की चर्चाओं से बाजार गरमा गया हैं। हालांकि, यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि वो किसी पार्टी में जाते है।

Recommended Video

    Punjab assembly 2022: पंजाब में Jassi Khangura ने Congress पार्टी छोड़ी | वनइंडिया हिंदी
    Jasbir Singh Khangura, former MLA from Qila Raipur in Punjab quits Congress party

    कौन हैं जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा
    17 नवंबर 1963 को जस्सी खंगुरा का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले में लताला इलाके में हुआ था। उनके पिता का नाम जगपाल सिंह खंगुरा था। उन्होंने कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह कैरों की बेटी रमन और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों की पोती से शादी की थी। उनके दो बच्चे सबीना और जयबीर हैं। जसबीर सिंह खंगुरा जस्सी खंगुरा एक सामाजिक उद्यमी, व्यवसाई और राजनीतिज्ञ हैं। वह 2007 से 2012 तक पंजाब की किला रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे।

    पूर्व ब्रिटिश नागरिक है खंगुरा
    जस्सी खंगुरा पूर्व ब्रिटिश नागरिक हैं और 2006 में भारत लौटे थे। यूके से भारत लौटकर आने के बाद उन्होंने अपना बिजनस शुरू किया था। जस्सी का मैक्रो डेयरी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश है। इसके अलावा वह होटल पार्क प्लाजा लुधियाना के मालिक हैं। उनके कई अन्य कारोबार भी हैं।

    सोनिया गांधी को भेज पत्र में क्या लिखा
    पूर्व विधायक जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह भारी मन से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। यह उनकी एक मूल्यवान और भावनात्मक 20 साल की यात्रा रही हैं। उन्होंने एख विधायक के रूप में विकास और शासन के मुद्दों के बारे में बहुत कुछ सीखा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का धन्यवाद भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+