'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे', सीएम मान ने रोड शो के दौरान बुलंद किया नारा
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त प्रचार चल रहा है। सीएम भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव की बागडोर संभाल ली है। उन्होंने मंगलवार को रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात का दर्द भी साझा किया।
उन्होंने कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री, लेकिन उन्होंने मुझे आतंकवादी के जैसे ट्रीट किया। जैसे मैं कोई आतंकवादी से मिलने जा रहा हूं। ये कहते-कहते उनकी आंखों में आंसू में आ गए। इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम मान की आंसू व्यर्थ नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी। जनता अपना जवाब वोट से देगी। जिससे सत्ता में बैठे लोगों का अहंकार टूट जाएगा। सत्ता में बेठे लोग गलतफहमी में हैं। लेकिन मैं कह रहा हूं जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि कोई बात नहीं, ये संकट के घड़ी हैं। हम सबको केजरीवाल बनना पड़ेगा। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम हार मानने वाले नहीं हैं। आखिरी सांस तक हम लड़ेंगे। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हम अपने कामों पर वोट मांग रहे हैं। जनता जुमलों पर नहीं बल्कि कामों वोट करेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार का काम बोलता है, एयरपोर्ट जैसा बना पटियाला का नया बस स्टैंड












Click it and Unblock the Notifications