IT उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, उद्योगपतियों के सम्मेलन में बोले पंजाब के वाणिज्य मंत्री

Punjab Government: पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश, श्रम और पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने CII के उद्योगपति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उद्योगपतियों से वादा किया कि पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां उद्योगपतियों के साथ विचार विमर्श कर लागू की जाएंगी। इन नीतियों से उद्योगपतियों को बिना किसी समस्या के काम करने में सुविधा होगी।

सीआईआई द्वारा आयोजित सेक्टर 31 में कार्यक्रम में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बहुत जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल को संबंधित विभागों की वेबसाइटों से लिंक किया जाएगा, ताकि उद्योगपति को किसी प्रकार की दिक्कत
न आए।

Tarunpreet Singh Sond

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछले ढाई साल में पंजाब में करीब 88 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। सौंद ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब की नीतियां देश भर में सबसे बेहतर है। उन्होंने कारोबारियों से पंजाब की तरक्की में योगदान देने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि पंजाब सरकार किसी भी सूरत में किसी भी कारखानो को राज्य से बाहर नहीं जाने देगी। उद्योग घरानों को दिए वचन को पूरा करने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध है।

आगे उन्होंने कहा कि मोहाली आने वाले समय में मोहाली को आईटी उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर उद्योगपतियों ने कई सुझाव भी दिए साथ ही अपनी समस्याएं भी उद्योग मंत्री के साथ साझा कीं। मंत्री ने सुझावों, Industrial Policy और Industrialist के कुछ मांगों को लेकर कहा कि इन बिंदुओं पर मुख्यमंत्री मान साहब के साथ गहनता से बातचीत करके जल्द पूरा किया जाएगा।

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार निवेश को लेकर सम्मेलन का आयोजन कर रही है। साथ ही बड़े उद्योग घरानों को राज्य में निवेश करने का न्योता भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+