क्या पंजाब में बिजली बिल ही है चुनावी मुद्दा ? कोई मुफ़्त में तो कोई सस्ती बिजली देना का कर रहा दावा

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। पंजाब में सरकार बनाने के लिए सभी सियासी पार्टियां एक्टिव मोड में आ चुकी हैं।

चंडीगढ़, सितंबर 1, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। पंजाब में सरकार बनाने के लिए सभी सियासी पार्टियां एक्टिव मोड में आ चुकी हैं। वहीं सत्ता में आने के लोक लुभावन वादों की बौछार की जा रही है। आम आदमी पार्टी सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ़्त और पुराने सारे बिल माफ़ करने की बात कह रही है तो वहीं SAD ने 400 यूनिट बिजली मुफ़्त, 10 लाख की मेडिकल स्कीम के साथ कई और घोषणाएं की हैं। जनता को लुभाने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी पार्टी को 18 सूत्री एजेंडा पर काम करने की सलाह दे रहे हैं। बिजली समझौते को रद्द कर 3 से 5 रुपये यूनिट बिजली देने की बात कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता हासिल करने के लिए नई-नई रणनीतियों पर काम कर रही है। आईए जानते हैं किस पार्टी ने कौन सी घोषणाएं की हैं।

punjab political party

300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली दी जाएगी और पुराने बिलों को भी माफ़ किया जाएगा। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बिजली के मुद्दे पर पंजाब की कांग्रेस सरकार सवाल उठाते हुए कहा था कि पंजाब में बिजली बनने के बावजूद महंगी बिजली यहीं क्यों मिलती है ? जबकि दिल्ली में हम बिजली दूसरे राज्य से खरीदते हैं, फिर भी सस्ती है। आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रूड़ी ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा

AAP की सरकार आने पर पंजाब में दिल्ली की तर्ज़ पर विकास होगा।पंजाब की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

400 यूनिट तक मुफ़्त बिजली
केजरीवाल के पंजाब में AAP की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ़्त में बिजली देने की घोषणा पर अकाली-बीएसपी गठबंधन ने पंजाब की जनता के लिए कई लोक-लुभावने वादे किए। SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में नीले कार्ड होल्डर महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं कृषि काम के लिए डीजल पर वैट को कम किया जाएगा। पंजाब की जनता के लिए 10 लाख की मेडिकल स्कीम का वादा भी किया। सुखबीर सिंह बादल ने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ ही एस.सी. स्कॉलरशिप फिर से लागू करने, स्टूडेंट कार्ड जारी करने जैसे कई महत्वपूर्ण ऐलान किए । उन्होंने नौकरियों की घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 साल में एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदेश के युवाओं को दी जाएंगी। वहीं पंजाब में तीन कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देने का ऐलान भी किया।.इस बाबत SAD अध्यक्ष के प्रधान मीडिया सलाहकार हरचण बैंस ने कहा

हमने अपने पिछले कार्यकाल में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है और इस बार जो वादे किए जा रहे हैं उसे भी पूरा किया जाएगा।

अश्वनी शर्मा के वादे
भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव में सक्रिय हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी। कोरोना काल के दौरान किसानों से लिए गए सर्विस टैक्स और दूसरे चार्जेज वापस किए जाएंगे। साथ ही सरकार की तरफ से लगाया गया प्रोफेशनल टैक्स भी माफ किया जाएगा। राज्य में 200 रुपये प्रति माह की दर से हर साल 2400 रुपये प्रोफेशनल टैक्स लिया जा रहा है। वहीं उन्होंने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर जीएसटी रिफंड के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करने की भी बात कही है।

सिद्धू की चुनावी रणनीति
पंजाब में बिजली संकट को लेकर सियासी बयानबाज़ियां होती रहती हैं इसी मुद्दे को भुनाने की कोशिश में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली संकट का रास्ता निकालते हुए पंजाब सरकार को सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा लोगों के हित में तैयार 18 प्वाइंट वाले एजेंडा पर काम करना चाहिए। पिछली सरकार के हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौतों को रद्द कर दिया जाए। इसके बाद पंजाब की जनता को बिजली दरों से निजात मिलेगी। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया था कि पंजाब किसी अन्य राज्य से अधिक पैसे देकर बिजली खरीदता है। बादल सरकार ने तीन कंपनियों से बिजली खरीद की बात तय की थी, 2020 तक हम इन्हीं से बिजली लेते आ रहे थे. लेकिन अब पंजाब को नेशनल ग्रिड से बिजली लेनी चाहिए क्योंकि यहां पर सस्ती बिजली मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+