यात्रियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा, यहां मिलेंगे रिजर्व-टूर और प्लेटफाॅर्म टिकट, मंथली पास भी

गुरदासपुर। बॉलीवुड एक्टर व भाजपा सांसद सनी देओल के संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू हो रही है। डाक विभाग की ओर से बताया गया है कि, ट्रेनों के रिजर्वेशन की टिकट या मंथली पास के लिए अब लोगों को किसी रेलवे काउंटर पर नहीं भटकना पड़ेगा। वे स्थानीय डाकघरों में रिजर्व, यात्रा और प्लेटफाॅर्म टिकट ले सकेंगे। इसको लेकर डाकघर में आरक्षण काउंटर बना दिया गया है।

Indian railways and post office tickets facility for the passengers in Gurdaspur, know benefits

इसके लिए डाकघर के कर्मचारियों को इंडियन रेलवे ने ट्रेंड किया है। बताया जा रहा है कि, रेलवे ने इसके लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ हार्डवेयर भी उपलब्ध कराए हैं। रेल यात्री अब यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट और मंथली पास के नवीनीकरण के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोन पे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल एप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं।
मालूम हो कि, स्टेशन से दूर रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाकघरों में रेल आरक्षण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोगों को रेल आरक्षण के लिए भटकना न पड़े।

डाक विभाग के अधिकारी ने बताया कि, इस योजना से न केवल शहर में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को नजदीकी डाकघरों से अपनी ट्रेनों के लिए आरक्षण कराने की सुविधा मिलेगी। लोग अब डिजिटल भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। इसके जरिए वे एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकेंगे। क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री फोन के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण डाकघरों में भी रेलवे की टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की आगे योजना है। इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है ताकि रेलयात्रियों को सुविधा मिल सके।

गौरतलब हो कि, अभी रेल टिकट रिजर्वेशन को लेकर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटरों पर लोगों को कतार में खड़े होना पड़ता हैं। कुछ को तो कई घंटे तक मशक्कत को करने के बाद टिकट मिल जाता है। वहीं, नहीं मिलने की स्थिति में बैरंग घर लौटने वालों को खासा मुश्किलें होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+