पंजाब: 2500 से अधिक लोग AAP बने पदाधिकारी,स्वर्ण सलारिया बने उपाध्यक्ष

Punjab News Hindi: पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर आखिरी चरण के तहत मतदान कराया जाएगा। इधर राज्य सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार शुरू कर दिया है। बुधवार को पार्टी ने करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में पदाधिकारी बनाया है। खास बात यह है कि इनमे वह नेता ,जिन्होंने पार्टी बदलकर हाल ही में आप का दामन थामा है।

आम आदमी पार्टी ने नए पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। उसमे विशेष नाम स्वर्ण सलारिया का है। उनको पंजाब राज्य के लिए पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व इसी महीने गुरदासपुर में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सीएम भगवंत मान ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी।

punjab news jpg

दरअसल स्वर्ण सलारिया एक नामी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह भाजपा की पंजाब एक्सीक्यूटिव कमेटी के स्थाई सदस्य थे और 2017 के लोकसभा उपचुनाव में वह गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भी थे। स्वर्ण सलारिया के पिता निधान सिंह सलारिया स्वतंत्रता सेनानी थे।

ज्ञात हो कि 25 मई और 1 जून के दो आखिरी चरण बचे हैं, जिनमें कुल 115 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमे दिल्ली की सभी 7, हरियाणा की सभी 10, हिमाचल प्रदेश की सभी 4 और पंजाब की सभी 13 सीटें भी शामिल हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का संगठन को विस्तार देना आगामी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले, यह चुनाव देश को बचाने के लिए है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+