पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले, यह चुनाव देश को बचाने के लिए है

Punjab News: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में जुटे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर से भाजपा पर जमकर हमला बोला है। हरियाणा के कैथल में एक सार्वजनिक सभा के दौरान सीएम मान ने बीजेपी को घेरा। मान ने कहा कि ये देश को तानाशाही की तरफ ले जाना चाहते हैं। संविधान को बदलने के लिए 400 सीटें देने की बात कह रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव केवल एक आम चुनाव नहीं है, बल्कि देश को बचाने के लिए चुनाव है। लोकतंत्र के जरिये से चुने हुए लोगों को चुनना होगा, जो जनता की जरूरतों के हिसाब से काम करेंगे।

punjab news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारा देश एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है, यह उसे बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा की देश एक ऐसे मो़ड़ पर खड़ा है,जहां से या तो तानाशाही की तरफ जाएगा या फिर लोकतंत्र के माध्यम से चुने हुए लोग आप की इच्छा के मुताबिक कार्य करेंगे। आप की इच्छा के मुताबिक कानून बनेंगे, या तो संविधान को खत्म करने वाली पार्टी के हाथ में देश आ जायेगा।

यह भी पढ़ें पंजाबी कवि और पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर की अंतिम अरदास में शामिल हुए पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+