पंजाब: 'रोड शो में भारी भीड़ देख मन रोमांचित हो गया', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों का जोश और जुनून देखकर मन रोमांचित हो गया।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का ये हुजूम बता रहा है कि इस बार तानाशाही सरकार की जड़ें उखड़ जाएंगी और लोगों का अपना राज्य होगा।

उन्होंने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर आए 48 घंटे भी नहीं हुए। ये चौथा रोड शो है कि केजरीवाल जी आपसे मिलने आए हैं। ये दिल्ली की जनता के लिए उनका प्यार है। बीजेपी केंद्र में सरकार नहीं बना रही है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी, जिसमें आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा योगदान होगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'नदियां कभी नहीं रुकतीं, अपना रास्ता बना लेती हैं', सीएम भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications