इंडिया गठबंधन की महारैली पर बोले हरपाल चीमा, हर तरफ होंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के रामलीला मैदान में जिस तरह से आज इंडिया गठबंधन की महारैली हुई उसको लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज रामलील मैदान में रैली निरंकुश भारतीय जनता पार्टी के शासन के खिलाफ स्पष्ट संदेश है।
जब इन लोगों ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो साफ था कि इन लोगों ने राजनीति विद्वेश के चलते यह गिरफ्तारी की है, हमने साफ कर दिया है कि हर तरफ केजरीवाल होंगे, जो आपको सबक सिखाएंगे। आज इन लोगों के सामने हैं, अनगिनत केजरीवाल। इंकलाब जिंदाबाद।

गौर करने वाली बात है कि आज दिल्लीके रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली मेंकई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता सौरभ भारद्वाज, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेता मौजूद थे।
बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों को लगता है कि यह देश इनके बाप-दादे का है, ये ना भूलें इस देश को आजादी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, मदनलाल ढींगरा जैसों ने फांसी देकर दिलाई है।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। जो लाखों अरविंद केजरीवाल देश में पैदा हो चुके हैं, उनको कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल व्यक्ति नहीं है, वो एक सोच का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications