हरपाल चीमा बोले- इस बार भाजपा को पंजाब के लोग सबक सिखाएंगे

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक ली। इसमे पार्टी के विधायक, पदाधिकारी शामिल हुए। यह बैठक बहुत ही अच्छे माहौल और सकारात्मक माहौल में हुई है।

बैठक के दौरान कई सुझाव और निर्देश दिए गए हैं। बैठक में निर्देश दिया गया है कि लोगों के बीच सकारात्मक एजेंडा लेकर जाना है। लोगों के बीच पॉजिटिव तरीके से प्रचार करना है। जो काम हमारी सरकार ने दो साल के भीतर किया है उसे लोगों के सामने रखना है।

harpal cheema

लोगों को पता है कि हमारी सरकार ने दो साल के भीतर कई गारंटियों को पूरा किया है। पांच में से चार गारंटियों को पूरा कर चुके हैं। पंजाब के भीतर भ्रष्टाचार को लगभग खत्म किया जा चुका है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। हमारी सरकार ने कई बड़े काम पिछले दो वर्षों में किए हैं।

हम लोगों को बीच इन पॉजिटिव एजेंडे को लेकर जा रहे हैं, हमें पूरा भरोसा है कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों को पता है कि जो तीन काले कानून बनाए गए थे वो किसने बनाए थे।

पंजाब के लोगों ने उन काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई की थी। जिसके बाद पीएम मोदी को ये कानून वापस लेना पड़ा था। किसानों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। किस तरह से पंजाब का फंड रोका जा रहा है, किस तरह से पंजाब के किसानों का हक मारा जा रहा है, उन्हें गोली मारी जा रही है, लिहाजा पंजाब के लोग भाजपा को बहुत अच्छे से सबक सिखाने का काम करेंगे।

हमारे जो काम हैं उसके दम पर लोग हमें वोट देंगे। पंजाब के लोगों को पता है कि जब यहां शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार थी तो हमारे धार्मिक ग्रंथों तक को नहीं छोड़ा गया। श्रीग्रंथ साहब का अपमान किया गया। इंसाफ मांगने वालों पर गोली चलाई गई। पिछले पांच साल पंजाब में कांग्रेस का सरकार था, लेकिन पंजाब के लिए एक भी काम नहीं किया गया। हमारी सरकार बनने के दो साल के भीतर 43 हजार लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी मिली। लोगों को 600 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। 90 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+