हरीश चौधरी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

चंडीगढ़, मई 02। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर पार्टी हाईकमान कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। जी हां, ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने सिद्धू को लेकर सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। कहा जा रहा है कि इस चिट्ठी में हरीश चौधरी ने सिद्धू की शिकायत की है।

Navjot singh siddhu

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, हरीश चौधरी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को चिट्ठी लिख सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। हरीश चौधरी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा है कि अभी यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है।

क्या लिखा है उस चिट्ठी में?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अप्रैल को लिखी गई इस चिट्ठी में कहा गया है कि नवंबर से अब तक पंजाब में पार्टी के मामलों के प्रभारी होने के नाते, मेरा यह भी मानना ​​है कि सिद्धू ने लगातार कांग्रेस सरकार के कामकाज की आलोचना की है। जिस वक्त पंजाब में कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही थी, उस वक्त सिद्धू को यह सब करना बिल्कुल अनुचित था। इस तरह की गतिविधियों से बचने के लिए उन्हें बार-बार मेरी सलाह के बावजूद, वह लगातार सरकार के खिलाफ बोलते रहे।

हरीश चौधरी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि सिद्धू ने पार्टी के अनुशासन को भंग किया है, इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश किया जाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सिद्धू से उनका स्पष्टीकरण भी जरूर मांगा जाए।

आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर हरीश चौधरी को नया प्रभारी बनाया गया था। चुनाव से पहले सिद्धू और कैप्टन के बीच हुए मतभेद की वजह से पार्टी की हार हुई थी। कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी अलग पार्टी बनाई थी। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+