Guru Nanak Jayanti 2022: CM भगवंत मान ने दी श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं

553rd Birth Anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji: आज सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानकदेव जी का 553वां प्रकाश पर्व है। इस दिवस को उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। देश-विदेश में बैठी संगत आज श्री गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व मना रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत नामचीन सियासी हस्तियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Guru Nanak Jayanti 2022: punjab CM Bhagwant mann wishes 553rd Prakash Utsav Of Guru Nanak Dev ji

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुबह ट्वीट कर लिखा, "कुल दुनिया (लोकाई) के मालिक श्री गुरु नानक देव जी...ने मानव को जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठ... अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे, का रूहानी सिद्धांत दिया। धन श्री गुरु नानक प्रकाश गुरुपर्व की देश-विदेश में बस रही समूह नानक नाम लेवा संगत को बहुत-बहुत बधाइयां...।"

बताते चलें कि, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 8 नवंबर को मनाई जा रही है। गुरु नानकदेव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु नानकदेव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।

आज राज्यभर में सिख समुदाय की ओर से विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। विदेशों में भी गुरु गुरुनानक देवजी का प्रकाश उत्सव मन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+