इफ्तारी में शामिल हुए पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेय

रमजान के पाक महीने में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद के उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर इफ्तारी में शामिल हुए। इफ्तारी में शामिल होने की तस्वीरें गुरमीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लिखा रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के नायकों के साथ समय बिताना एक बड़ी राहत है। हमें सभी धर्मों के पवित्र दिनों को एक साथ मनाने की विरासत मिली है। यह पवित्र महीना हमें बेसहारा, कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है।

gurmeet singh

बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को आम आदमी पार्टी ने पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह लगातार आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं और चुनावी रणनीति को तैयार कर रहे हैं।

जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था उसे गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि यह हमारे देश के लोकतंत्र का काला दिन है। जिस मुख्यमंत्री को जनता ने इतने बड़े बहुमत से चुना हो उसे बिना किसी सबूत के गिरफ्तार करना बिल्कुल गलत है। यही नहीं गुरमीत सिंह ने कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी से कितना डरी हुई है। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन इस चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+