गुरदासपुरः पुलिस ने अगवा हुए दोनों बच्चों को किया बरामद, पिता ने ही करवाया था अपहरण
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के लमीन कराल गांव में बीते गुरुवार को उस वक्त दहशत का माहौल बन गया था। जब इनोवा गाड़ी में सवार 4 नौजवानो ने गांव के बाहर अपनी मां के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहे दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने दोनों बच्चो को बरामद कर लिया है। बच्चो के पिता को गिरफ्तार करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि बच्चों के मां-बाप में घरेलू झगड़ा चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। पिता की तरफ से ही अपने दोनों बच्चो को अगवा कर लिया गया था। थाना पुराना शाला के थाना प्रभारी ने बताया के बीते गुरुवार को दोनों बच्चे मनजोत उम्र 9 साल और मनवीर उम्र 5 साल को उस समय अगवा कर लिया था जब उनकी मां दोनों बच्चो को स्कूल भेजने के लिए स्कूल बस में चढ़ाने गई थी।
इस मामले में दोनों बच्चों को गांव जसड थाना रामदास से उनके पिता के घर से बरामद कर लिया गया है। बच्चों के पिता मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बाकी लोग फ़रार है। पुलिस जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लेगी। वहीं उन्होंने बताया के दोनों बच्चे उनकी मां को सौंप दिए गए हैं। बच्चों की मां संदीप कौर ने इस अपहरण के पीछे अपने पति का हाथ बताया था। क्योंकि उसका आपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है।
बता दें कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चों को गाड़ी में डाल लिया और मां का फोन व गले की चैन भी छीन ली थी। हालांकि इस दौरान जब एक लड़का बचाने के लिए आगे आया तो उसके गोली मारने की धमकी देने लगे और बच्चों को लेकर फरार हो गए ।












Click it and Unblock the Notifications