पंजाबः जमीनी विवाद के चलते पूर्व फौजी ने दो सगे भाइयों को मार दी गोली, मौके पर हो गई मौत
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के आलोवल बोली गांव व तरनतारन जिले के लालु घुमन गांव में जमीन को लेकर अपनों की हत्या का मामला सामने आया है। गुरदासपुर जिले के थाना धारीवाल के गांव आलोवाल बोली में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों दिलप्रीत सिंह (24) और गगनदीप सिंह (28) की हत्या कर दी गई। दोनों भाइयों की हत्या की वारदात को पूर्व फौजी जसविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतक दिलप्रीत सिंह दिसंबर में ही फ्रांस से लौटा था। जनवरी महीने में ही उसकी शादी हुई थी। हत्या की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

इसके अलावा तरनतारन जिले के गांव लालु घुमन में भी जमीन के विवाद को लेकर भतीजे जजबीर सिंह ने अपने बुज़ुर्ग ताया सुखदेव सिंह की गोली मार दी, जिससे सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भतीजे जजबीर सिंह ने खुद को भी गोली मार दी। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि जजबीर सिंह कई दिनों से अपने ताया सुखदेव सिंह को धमकियां दे रहा था, परंतु सुखदेव सिंह ने इस धमकी को हल्के में ले लिया।
इसके बाद जज़बीर सिंह कल अवैध पिस्तौल लेकर आया था। जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। रात के वक्त दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान जजबीर सिंह ने अवैध पिस्तौल निकाली और ताया सुखदेव सिंह की हत्या कर दी। उसने देखा कि सुखदेव सिंह की मौत हो गई है तो खुद को भी गोली मार ली। उसको इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। घटना का पता चलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications