पंजाब की भगवंत मान सरकार ने SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 91.46 करोड़ रुपये आवंटित किए
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार छात्रों का भविष्य संवारने के लिए लगातार जुटी हुई है। राज्य की भगवंत सरकार का फोकस सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना साथ ही हर वर्ग के छात्रों का उज्जवाल भविष्य बनाना है।
इसी सोच के साथ पंजाब सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी) के विद्यार्थियों के लिए 91.46 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1,17,346 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिनकी छात्रवृत्ति लंबित थी।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार का मुख्य ध्यान अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने पर है।
इस योजना का उद्देश्य बहुत गरीब परिवारों के छात्रों को उनकी शिक्षा पूरी करने में सहायता करना है। डॉ. बलजीत कौर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों, खासकर अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जाति के छात्रों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications