Punjab: अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में जुटी पुलिस

Golden Temple in Amritsar: सोमवार को अमृतसर के मशहूर स्‍वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए अज्ञात शख्‍स द्वारा दी गई है, जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बम की धमकी मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच की जा रही है, जल्‍द ही मामले को सुलझाया जाएगा।

सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने आज पहले अपनी शिकायत में कहा कि कमेटी को एक ईमेल मिला है जिसमें स्वर्ण मंदिर में विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

Golden Temple in Amritsar

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एएनआई को बताया, "हमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधिकारियों से शिकायत मिली है कि उन्हें स्वर्ण मंदिर में विस्फोट करने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है।

बढ़ाई गई सुरक्षा,धमकी देने वाले अज्ञात की तलाश तेज

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते, एसजीपीसी बल और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को अमृतसर में मंदिर परिसर के आसपास तैनात किया गया है। ईमेल भेजने वाले को पकड़ ने के लिए हम राज्य साइबर अपराध और अन्य एजेंसियों की मदद ले रहे हैं।"

पुलिस ने आवश्‍यक सावधानी बरतने की दी सलाह

कमिश्नर भुल्लर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे। हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने जनता से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।

अमृतसर के सांसद ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि "सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

औजला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल के लिए खतरा नहीं है - यह शांति, आस्था और मानवता पर हमला है। मैं भगवंतमान और डीजीपी पंजाबसे तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।"

सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए

उन्होंने अधिकारियों से हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "यह पूजा का एक पवित्र स्थान है जहाँ प्रतिदिन लाखों भक्त और पर्यटक आते हैं। सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+