Punjab: पंजाब में दस्तावेज़ सत्यापित करवाना हुआ आसान, मंत्री अमन अरोड़ा ने दी जरूरी जानकारी

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नागरिकों ( जी2सी) को दी जाती सेवाओं को निर्बाध और अधिक आसान बनाने के उदेश्य से एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रशासकीय सुधार विभाग (डी. जी. आर.) ने ई- गवर्नेंस प्रणाली में पटवारियों को शामिल किया है।

इसके साथ ही आमजन अब दस्तावेज़ वैरीफिकेशन सम्बन्धित ज़्यादातर सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। यह कदम जाति, रिहायश, बुढापा पैंशन योजना और आमदन सर्टीफिकेट सहित और कई सर्टीफ़िकेट के लिए सत्यापित प्रक्रिया को सुचारू बनाएगा।पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आनलाइन वैरीफिकेशन के लिए सभी पटवारियों की लाग-इन आई.डी. बनाई गई है।

aman arora

उन्होंने कहा कि आवेदको को अब अपनी वैरीफिकेशन रिपोर्टों पर मोहर और दस्तखत करवाने के लिए पटवारी के दफ़्तर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार आवेदन-पत्र संचित करवाने पर उस आवेदन को सम्बन्धित कार्यालय द्वारा सम्बन्धित पटवारी को आनलाइन भेजा जाएगा।

मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम जरूरी कागज़ी कार्यवाही को ख़त्म करने और ज़रुरी दस्तावेज़ों की प्रक्रिया को तेज करने के अलावा आवेदको पर बोझ घटाने करने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें Punjab: मैं पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं, जालंधर में बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+