पंजाब में फ्लोर टेस्ट की मांग पर क्या बोले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह?
पंजाब में फ्लोर टेस्ट की मांग पर क्या बोले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह?
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार (30 सितंबर) को साफ कर दिया है कि वह अब कांग्रेस के साथ नहीं है। इसके साथ ही पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू राज्य के लिए सही व्यक्ति नहीं थे। अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैं उन्हें (सिद्धू) कहीं से भी जीतने नहीं दूंगा। मैं उन्हें सीएम किसी कीमत पर नहीं बनने दूंगा।'' पंजाब में फ्लोर टेस्ट की मांग पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "ये तो स्पीकर ही तय करेंगे कि फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं। नवजोत सिंह सिद्धू सीएम चन्नी के अधिकार को कम कर रहे हैं।"

अमित शाह से मुलाकात राजनीतिक नहीं थी: अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा। अमित शाह के साथ मेरी बैठक का कोई राजनीतिक संबंध नहीं था। मैंने अजीत डोभाल के साथ पंजाब के ऊपर उड़ने वाले पाक ड्रोन जैसी सुरक्षा पर चर्चा की थी। इसलिए मैं बीजेपी में भी शामिल नहीं होने वाला हूं।''

अब आगे क्या करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?
कैप्टन अमरिंदर सिंह अब आगे करेंगे, इसपर उन्होंने कहा, "मैं भविष्य में क्या करने वाला हूं और मेरी क्या योजना है, इसके बारे में मैं आप सभी को बाद में बताऊंगा।" बता गें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर बॉयो को बदला था। उन्होंने अपने ट्विटर बॉयो में लिखा, है, ''आर्मी वेटरन; पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब, राज्य की सेवा करना जारी रखेंगे।'' पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार (30 सितंबर) को अपना ट्विटर बॉयो बदल दिया था और अपने अगले कदम से सभी को अवगत कराया था।

सिद्धू के इस्तीफे से नाराज हैं अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। वह मंगलवार (28 सितंबर) को दिल्ली पहुंचे थे। ठीक उसी दिन नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस कदम पर सिद्धू की आलोचना की थी और इसे "सरासर नाटक" कहा था। अमरिंदर सिंह ने कहा था, सिद्धू के इस्तीफे ने संदेह से परे साबित कर दिया है कि क्रिकेटर से राजनेता बने एक "अस्थिर" व्यक्ति थे।












Click it and Unblock the Notifications