पंजाब: पूर्व डिप्टी CM बादल बोले- अपनी पार्टी की कई ईकाइयों को भंग कर दोबारा करेंगे विस्तार
जालंधर। पंजाब पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर आए। यहां उन्होंने कई पूर्व विधायकों सहित हलका इंचार्जों के साथ मुलाकात की। इस दौरान बादल बोले कि,हम अपनी पार्टी की कई ईकाइयों को भंग करके दोबारा विस्तार करेंगे। उन्होने बताया कि, अकाली दल एक परिवार एक टिकट के अहम मुद्दे पर भी विचार कर रहा है। एसजीपीसी चुनाव से राजनीतिक लोगों को दूर रखा जाएगा। नए सिरे से जिला प्रधानगियां मिलेंगी। जिन लोगों को जिला प्रधान चुना जाएगा, वे चुनावी टिकट से दूर रखे जाएंगे।

शिअद के एक नेता ने बताया कि, अब अगले हफ्ते अकाली दल जत्थे की कई इकाइयों को भंग करके पुन: विस्तार करेगा। उन्होंने बताया कि, जालंधर शहरी की प्रधानगी को बदलने के लिए भी सुखबीर बादल के सामने प्रस्ताव रखा गया है। इस मौके पर मीटिंग में पूर्व विधायक पवन टीनू, बलदेव खैहरा, जगबीर बराड़, एचएस वालिया, डॉ. अमरजीत सिंह थिंद, चंदन ग्रेवाल, बचितर कोहाड़ मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications