किसान आंदोलन में हिस्सा लेने पंजाब से अब ट्रैक्टरों पर कूलर-पंखे लेकर दिल्ली बॉर्डर पहुंच रहे लोग

अमृतसर। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर जारी आंदोलन के लंबा चलने की संभावना को देखते हुए किसानों ने अब गर्मियों के अनुकूल तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब से जो किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं वे गर्मी से निपटने के साजो-सामान भी साथ ले जा रहे हैं। इसके लिए कई तरह की ट्रॉलियां तैयार की गई हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंखे लगे हैं। इसके अलावा गर्मी के हिसाब से टेंट भी पहुंचाए जा रहे हैं। कूलर भी दिल्ली बॉर्डर पर ले जा रहे हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest : Singhu Border पर गर्मी की तैयारी, Cooler,Fans लेकर पहुंचे लोग | वनइंडिया हिंदी
    farmers movement: People from Punjab are now reaching Delhi border by carrying cooler-fans on tractors

    अमृतसर से दिल्ली के ​लिए रवाना हो रहे किसानों की तस्वीरें जारी करते हुए न्यूज एजेंसी ने बताया कि, गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस बार किसानों ने ट्रोलियों में पंखे लगाए हैं। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए तैयारी करते हुए धरना जारी रखा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम पिछले 3 महीनों से सिंघु बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे हैं और यह लंबा चलेगा।"

    farmers movement: People from Punjab are now reaching Delhi border by carrying cooler-fans on tractors

    प्रदर्शनकारी ने कहा, "जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहां अब गर्मी के हिसाब से टेंट बनाया गया है, फ्रिज और पंखे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी किसान अमृतसर से भी दिल्ली के ​लिए रवाना हो रहे हैं।"

    farmers movement: People from Punjab are now reaching Delhi border by carrying cooler-fans on tractors

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+