Faridkot Sacrilege : बेअदबी के आरोपी प्रदीप की नृशंस हत्या, CM बोले- शांति बनाए रखें, सख्त कार्रवाई करे पुलिस
Faridkot Sacrilege मामले में Pradeep Singh की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई है। Dera Sacha Sauda Follower की हत्या से तनाव बढ़ने की आशंका है। Punjab CM भगवंत मान ने शांति बनाए रखने की अपील की है। Faridkot Sacrilege
Faridkot Sacrilege मामले में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। बेअदबी के आरोपी की गोली मारकर नृशंस हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।

दुकान पर जाते समय मर्डर
Faridkot Dera Sacha Sauda Follower की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने का दावा किया गया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात हमलावरों को देखा जा सकता है। इसमें कहा गया है कि गुरुवार सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान पर जा रहे थे तो उस पर फायरिंग कर दी गई।

अशांति के मद्देनजर पुलिस भी मुस्तैद
गौरतलब है कि पंजाब में डेरा का बड़ा प्रभाव है, ऐसे में बरगारी बेअदबी की घटना के आरोपी और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या अशांति भड़का सकती है। बेअदबी के मामले में हत्या के बाद तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रदेश की पुलिस भी मुस्तैद है।

फरीदकोट पुलिस महानिरीक्षक ने क्या कहा ?
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में फरीदकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पंजाब में फायरिंग की घटना में प्रदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। हमें सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और कुछ सुराग मिले हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
सीएम भगवंत मान ने कहा, पंजाब एक शांतिपूर्ण राज्य है जहां लोगों के बीच भाईचारा काफी मजबूत है। किसी को भी पंजाब में शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और सिविल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications