चुनाव के मद्देनज़र सियासी जमीन मज़बूत कर रही BJP, इस तरह से तैयार की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने भगवान बाल्मीकी जयंती सप्ताह की शुरुआत की। पार्टी द्वारा मनाए जा रहे भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के तहत आज भगवान बाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

चंडीगढ़, अक्टूबर 20, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव और चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी भी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भगवान बाल्मीकी जयंती सप्ताह की शुरुआत की। पार्टी द्वारा मनाए जा रहे भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के तहत आज भगवान बाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भगवान बाल्मीकि मंदिर सेक्टर 24 में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और सह प्रभारी राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने ख़ास तौर से शिरकत की। भगवान बाल्मीकि मन्दिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और लंगर सेवा भी की।

BJP के राष्ट्रीय सचिव भी रहे मौजूद

BJP के राष्ट्रीय सचिव भी रहे मौजूद

चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अरुण सूद ने बहुत ही सरहानीय कार्य किया है। भगवान बाल्मीकि की जीवनी से हम बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं। उनके द्वारा रचित रामायण ग्रन्थ दुनिया का महानतम काव्य ग्रंथ है जिससे जीवन जीने की राह मिलती है। रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। रामायण की शिक्षाओं को ग्रहण कर हम अपने जीवन को मर्यादा के साथ जी सकते हैं। वहीं सह प्रभारी सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तथा भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किये।

विशाल लंगर का आयोजन

विशाल लंगर का आयोजन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथियो का स्वागत किया । सभी ने मिलकर लंगर सेवा की व ततपश्चात पंगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। अरुण सूद ने भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के आयोजन के बारे में बताया तथा कहा कि भगवान राम को दशरथ पुत्र राम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रूप देने वाले भगवान वाल्मीकि की जयंती पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम करवा कर हम उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत कर रहे हैं । आज भगवान वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया है जिसमे लगभग दस हजार लोगों के लिए भोजन व पअलग अलग तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी भगवान बाल्मीकि जयंती को उत्सव के रूप में मना रही हैं।

सुबह से ही शुरु हुआ कार्यक्रम

सुबह से ही शुरु हुआ कार्यक्रम

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने विशाल लंगर सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर लंगर में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी, मेयर रविकांत शर्मा, उपमहापौर फार्मिला, नरेश अरोड़ा, सचिव डॉ हुकम चन्द, देवी सिंह, जसविंदर कौर, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महिला मोर्चाध्यक्ष सुनीता धवन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष अंकुर राणा, महासचिव जसमनप्रीत सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष और इस अवसर पर लंगर में उनके साथ है अनेक कार्यकर्ताओं ने शिरकत करते हुए लंगर सेवा की। विशाल लंगर सेवा सुबह से ही शुरू कर दिया गया था। सुबह चाय पकौड़ा वितरण किया गया और दोपहर के भोजन दिया गया जो देर शाम तक चला।


ये भी पढ़ें : पंजाब: वोट बैंक को साधने के लिए SAD अपना रही अलग-अलग रणनीति, जानिए क्या हैं बादल के वादे ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+