'BJP शासित राज्य में कहीं...', एडमिशन के लिए सरकारी स्कूल के बाहर लंबी लाइन लगने पर बोले शिक्षा मंत्री बैंस
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी बनने के बाद सीएम भगवंत मान ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। खासतौर से शिक्षा की दिशा में तो क्रांति ला दी है। शिक्षा क्रांति का असर है कि सभी बच्चे अब सरकारी स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं। अब बच्चों के अभिभावक सरकारी स्कूल में एडमिशन कराने के लिए नहीं डर रहे हैं।
माता-पिता अपने बच्चों को एडमिशन कराने के लिए सरकारी स्कूलों के बाहर कतार में लाइन लगाए हुए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि फोटो के कैप्शन में लिखा कि इसे ही हम परिवर्तन कहते हैं।

'हमारा उद्देश्य मुफ्त और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है'
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोग अपने बच्चों के प्रवेश के लिए लुधियाना में पंजाब सरकार के (स्कूल ऑफ एमिनेंस) School Of Eminence के बाहर कतार में खड़े हैं। इसका उद्देश्य पंजाब के प्रत्येक वर्ग को मुफ्त और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है।
'भाजपा शासित राज्य में ऐसी लाइन कहीं लगी हो'
आप नेता ने पूछा कि किसी भी भाजपा शासित राज्य में कोई सरकारी स्कूल जहां दाखिले के लिए लोगों की लाइन लगी हो? पंजाब सरकार के स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अरविंद केजरीवाल से नहीं, उन बच्चों के भविष्य से है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'जेल का जवाब वोट से', शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले- सभी 13 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत












Click it and Unblock the Notifications