भगवंत मान सरकार का दिवाली से पहले डिपो होल्डर्स को तोहफा

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी राशन डिपो होल्डर्स को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने 18 हजार सरकारी राशन डिपो होल्डर्स को 12 महीने की कमीशन राशि को रिलीज कर दिया है।

यह राशि 41 करोड़ रुपए है। जिसे सभी पंजाब के जिला नियंत्रकों के खाते में जमा करा दिया गया है। साथ ही यह आदेश भी जारी किया गया है कि कमीशन इस राशि को डिपो धारक तत्काल प्रभाव से डिपो धारकों के खाते में भेजें।

Bhagwant Mann

गौर करने वाली बात है कि लंबे समय से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना काल में जिस तरह से अपनी जान की फिक्र किए बगैर लोगों को उचित दाम पर राशन बांटने का काम इन डिपो ने किया था उसके बाद से उन्हें उचित कमीशन जारी नहीं किया गया था। पिछले काफी समय से ये डिपो धारक इर राशि की मांग कर रहे हैं, इसके लिए वह कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।

डिपो होल्डर्स के प्रांतीय नेताओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर सुनवाई चल रही है। इस बीच खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने बाजारों का दौरा किया था और आश्वासन दिया था कि डिपो होल्डर्स के 22 महीने के कमीशन 3-4 दिन के भीतर उनके खातो में भेज दिया जाएगा।

हालांकि डिपो होल्डर्स का कहना है कि उन्हें 22 महीने का कमीशन नहीं जारी किया गया है, उनकी मांग है कि उन्हें पूरा कमीशन दिया जाए। लेकिन जिस तरह से प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले 12 महीने का कमीशन जारी किया है उसने डिपो होल्डर्स को बड़ी राहत जरूर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+