पंजाब हिंसा: पटियाला में शाम से लगा कर्फ्यू, CM बोले-पंजाब की शांति भंग नहीं होने देंगे

चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पटियाला डीएम ने जिले में 29 अप्रैल शाम सात बजे से लेकर 30 अप्रैल सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू होगा। पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में एफआईआर भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच पीस कमेटी की मीटिंग करवाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि, पंजाब के पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शिवसैनिकों और खालिस्तान समर्थकों के बीच झड़प की घटना हो गई थी।

Curfew imposed in Patiala from 7 pm today Punjab

पटियाला में आज हुए हिंसा पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि,पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए। पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि पटियाला हिंसा मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद नाराज हैं। मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने मामले की संजीदगी को नहीं समझा. सूत्रों ने कहा कि घटना को लेकर लापरवाही बरतने के संबंध में पटियाला के आईजी और अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उन्हें हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। घटना के दौरान पथराव किए जाने की भी सूचना है. एक समूह द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान हुई इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+