पंजाब:1 दिन के 175 करोड़ रुपए क़र्ज, 5 सालों में 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा चढ़ेगा क़र्ज़- वड़िंग

पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।

चंडीगढ़, 2 मई 2022। पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। विपक्षी दलों के नेताओं ने मान सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए पंजाब पर चढ़े क़र्ज़ की जांच के आदेश पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिए हैं। सीएम मान क्या 40 दिनों के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार द्वारा लिए गए 7 हज़ार करोड रुपए के लोन की जांच का भी आदेश देंगे।

raja warring

40 दिनों में 7 हज़ार करोड़ रुपए का क़र्ज़

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि अन्य पार्टियां जो बीते 50 सालों में नहीं कर सकी, आम आदमी पार्टी ने 40 दिनों में ही कर दिखाया है। वड़िंग ने कहा कि एक दिन के 175 करोड़ों रुपये (40 दिनों में 7,000 करोड रुपए) के साथ यदि आप सरकार अन्य 5 साल सत्ता पर रहे, तो राज्य पर 3.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह सरकार 5 सालों में राज्य के सिर इतना कर्ज चढ़ा देगी, जो अन्य सरकारों ने 50 सालों में किया। वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर राजा वड़िंग शुरू से ही आप सरकार पर निशाना साधते रहे है।

आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सत्ता में रहते हुए पहले 40 दिनों के दौरान आप सरकार ने 7,000 करोड़ रुपए का लोन लिया है। इस दर के साथ अगले 5 सालों में राज्य के सिर 3.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ होगा, जो 50 सालों से अधिक समय में भी नहीं चढ़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+