सिद्धू पर बोले बाजवा, हाईकमान का फैसला मंजूर होगा, अमरिंदर पर कहा- मतभेद निजी नहीं

नई दिल्ली, 18 जुलाई: पंजाब के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें सामने आ रही है। पंजाब में जारी कलह को मिटाने के लिए सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने को लेकर कैप्टन अमरिंद सिंह ने साफ कर दिया है कि उनको पार्टी आलाकमान का हर फैसला मंजूर होगा। इस बीच दिल्ली में पंजाब के सभी कांग्रेसी सांसदों की एक बैठक पूर्व पीसीसी चीफ और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के घर पर हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अब इस मीटिंग के बाद खुद बाजवा ने मीडिया के सामने आकर अपनी पूरी बात रखी हैं।

Recommended Video

    Punjab में Amarinder ने Bajwa संग चली 'नई चाल', Sidhu की बढ़ी मुश्किलें | वनइंडिया हिंदी
    Pratap Singh Bajwa

    नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला करेगा हम उसका पालन करेंगे। कोई चुनौती नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू सोनिया गांधी से मिलने के बाद शिष्टाचार मुलाकात के लिए आए थे, मैंने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया। सांसदों की बैठक में हमने कृषि मुद्दों और मूल्य वृद्धि पर चर्चा की गई।

    इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू को पीसीसी प्रमुख के रूप में स्वीकार करने पर बाजवा ने कहा कि हमने किसी भी जाति या धर्म के लोगों को स्वीकार किया है, चाहे वह जवान हो या बूढ़ा, लंबा या छोटा। हमने इसे पहले स्वीकार किया था, अब भी करेंगे।

    वहीं सीएम अमरिंदर सिंह पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि कैप्टन (पंजाब सीएम) के साथ मेरे मतभेद व्यक्तिगत नहीं हैं, बल्कि नीतियों पर है, राज्य सरकार द्वारा पूरे नहीं किए गए वादों पर हैं। हमने उन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उन्हें पूरा करने के लिए लगभग 12-14 सप्ताह का समय मांगा है, क्योंकि चुनाव में 7 महीने हैं।

    बता दें कि रविवार को दिल्ली में बाजवा के घर पर कांग्रेस सांसदों की बैठक से पहले शनिवार को उन्होंने
    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की थी। यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही थी, क्योंकि बाजवा और कैप्टन एक दूसरे के धुर विरोधी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+