पंजाब में कांग्रेस के इन नेताओं ने भी ज्वॉइन की आप, अमृतसर के मेयर ने रातों-रात बदला था पाला
अमृतसर। पंजाब चुनाव के मतदान की घड़ी नजदीक आती जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) ज्वॉइन करने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। आज अमृतसर कांग्रेस के काउंसलर प्रियंका शर्मा, मंदीप आहूजा, गुरजीत कौर आम आदमी पार्टी (आप) में आ गए। कल अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू आप में शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने बताया कि, अमृतसर कांग्रेस के काउंसलर प्रियंका शर्मा, मंदीप आहूजा, गुरजीत कौर ने पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) ज्वॉइन की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, पंजाब में हमारी पार्टी का प्रदर्शन सबसे अच्छा होगा।

बता दें कि, कल ही दिन अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू पार्टी में शामिल हुए थे। उस दौरान पंजाब में केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान भी मौजूद थे। उन्होंने करमजीत सिंह रिंटू का स्वागत किया, तो अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि, मेरा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होना पंजाबियों के लिए अच्छा होगा।'

प्रियंका गांधी के रोड शो के अगले ही दिन छोड़ी कांग्रेस
रिंटू ने आप में शामिल होकर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को झटका दिया। चूंकि, वह प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हुए थे। उसके अगले ही दिन कांग्रेस छोड़कर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कहा जा रहा है कि, टिकट घोषित होने के बाद से ही उन्होंने खुद को सीमित कर लिया था और चुनाव प्रचार पर भी नहीं निकले थे। सियासी जानकार कह रहे हैं कि, अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने पंजाब चुनाव से चार दिन पहले कांग्रेस को झटका दे दिया। रिंटू अमृतसर नॉर्थ का बड़ा चेहरा हैं। 2012 के चुनावों में रिंटू को अमृतसर नॉर्थ से अनिल जोशी के खिलाफ टिकट दी गई थी। तब कर्मजीत सिंह रिंटू हार गए थे। वहीं, अनिल जोशी ने मंत्री पद हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications