पंजाब सीएम भगवंत मान से कांग्रेस नेता सिद्धू करेंगे मुलाकात, ट्वीट करके दी जानकारी

चंडीगढ़, 08 मई: पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि वो सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता सिद्धू ने रविवार को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। सिद्धू ने बताया कि वह राज्य के 'आर्थिक पुनरुद्धार' पर चर्चा के लिए सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे।

navjot singh siddhu

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू, जो चुनावों से पहले राज्य कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे, उनको हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद पद को छोड़ना पड़ा था। सिद्धू ने ट्वीट बताया, "पंजाब की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के मामलों पर चर्चा करने के लिए कल (सोमवार) शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। पंजाब का पुनरुत्थान केवल एक ईमानदार सामूहिक प्रयास से ही संभव है।"

बग्गा को लेकर साधा था निशाना

इससे पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने आप आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा था। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि तजिंदर बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन राजनीतिक प्रतिशोध अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब पुलिस के जरिए व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना सबसे बड़ा पाप है। पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण कर उसकी छवि खराब करना बंद करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+