पंजाब में कौन होगा कांग्रेस का सीएम चेहरा? आज शाम 7 बजे होगा ऐलान

नई दिल्ली, 02 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस आज शाम को खत्म होने की उम्मीद है। पंजाब कांग्रेस ने आज एक ट्वीट के माध्यम से बड़ा इशारा किया है। पंजाब कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में सीएम के चेहरे की आधिकारिक घोषणा के लिए शाम 7 बजे तक का इंतजार करने के लिए कहा गया है। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही है कि, कांग्रेस मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी वाला तरीका भी अपना रही है।

congress announcement chief minister face in punjab charanjit singh channi navjot singh sidhu

Recommended Video

    Punjab में Captain के इस्तीफे के बाद CM के तौर पर Sunil Jakhar के थे पहली पसंद! | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब कांग्रेस द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को डबल विंडो में दिखाया गया है। इस वीडियो में एक गाना चल रहा है 'पंजाब दी चढ़ दी कला'। इस वीडियो को देखने के बाद माना जा रहा है कि यह एक संकेत है कि शाम 7 बजे आलाकमान द्वारा पंजाब के सीएम फेस के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

    उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी की तरह ही कांग्रेस आलाकमान पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) कॉल के जरिए करने के लिए लोगों की राय ले रहा है। आईवीआर पर तीन विकल्प हैं। पहले नंबर पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है, उसके बाद नवजोत सिद्धू का नाम है। तीसरा विकल्प पूछता है कि क्या कांग्रेस को बिना सीएम चेहरे के जाना चाहिए।

    इस कॉल में सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा जैसे अन्य संभावितों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के सीएम फेस सर्वे पर सवाल उठाते हुए इसे घोटाला और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब चुनाव के लिए पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया है।

    वहीं एक ओर जहां पंजाब कांग्रेस ने सीएम फेस को लेकर ये ट्वीट किया है। तो वहीं दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचने के बाद सिद्धू ने कहा कि सारा खेल भगवान का रचाया है, इंसान के कर्म ही आगे आएंगे। इसके साथ ही सिद्धू ने ट्वीट किया, 'माता वैष्णो देवी के रास्ते में, धर्म के इस पथ पर दिव्य माता शाश्वत कृपा ने हमेशा मेरी रक्षा की है। आशीर्वाद के लिए उनके चरण कमलों पर। दुस्तान दा विनाश कर, पंजाब दा कल्याण कर।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+