सीएम योगी की दहाड़, बोले- पंजाब में BJP की सरकार बनवाइए, जितने बुलडोजर चाहिए, यूपी से भेज दूंगा

लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। इस आखिरी चरण के मतदान के दिन पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्‍याशी डॉ सुभाष शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

cm yogi

मोहाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनका गठबंधन पंजाब में अराजकता लाने की साजिश कर रहा है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने पंजाब के लोगों से वादा किया कि अगर वोटरों के सहयोग से पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो वे माफिया पर नकेल कसेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे।

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कांग्रेस और आप का गठबंधन पंजाब को अराजकता की तरफ ले जाने की साजिश का हिस्सा है। उन्‍होंने कहा इसे खारिज कराने की अपील और पंजाब में सुभाष शर्मा को बुलडोजर की चाबी देने आया हूं।

सीएम योगी ने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि पजाब में अगली सरकार बीजेपी की बनाइएऔर आपको जितने बुलडोजर चाहिए मैं यूपी से भेज दूंगा। उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही 48 घंटे के अंदर यहां सैंड, कैटल, ड्रग और भूमाफिया की कमर तोड़कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति जब्त कराकर गरीबों के मकान बनाएंगे।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कथित भ्रष्टाचार के लिए आम आदमी पार्टी की आलोचना की। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर पंजाब में जेल से सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने देश की सुरक्षा में पंजाब के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य की मौजूदा समस्याओं के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की।

आदित्यनाथ ने अयोध्या, करतारपुर साहिब और मथुरा में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को याद दिलाया। उन्होंने कांग्रेस और आप पर पंजाब को आतंकवाद की ओर धकेलने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने पंजाब की जनता से इन पार्टियों के माध्यम से औरंगजेब की भावना को फिर से जीवित न होने दें। उन्‍होंने कहा पंजाब की जनता रामद्रोहियों एवं राष्ट्रद्रोहियों को सबक सिखाएगी और हर बूथ पर कमल खिलाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+