पंजाब में अब किसानों को मिलेगी हर तरह की जानकारी: सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं खुद एक किसान परिवार से आता हूं, हर किस्म की खेती मैंने छोटे से ही देखी है। पहले के मुकाबले अब खेती करने के तरीके में काफी बदलाव आ गया है। हर क्षेत्र में फर्क आ गया है। काम करने के तरीके बदल गए हैं, रिश्तेदारियों में आने-जाने के तरीके भी बदल गए। शादी के कार्ड देने तक के तरीके भी बदल गए। अब कार्ड देने से काम नहीं बनता, फोन भी करना पड़ता है। इसी तरह से खेती करने के तरीके बदल गए हैं। खेती से बहुत से लोगों को काम मिलता है।
पानी लेने के तरीके बदल गए हैं, फसल को मंडी ले जाने के तरीके बदल गए हैं। पंजाब में खेती को मजबूरी से मुनाफे तक लेकर जाना है। पैदावार की लागत को कम करना होगा। हमारी सरकार को दो साल हो गए हैं, मैं हर रोज अपडेट लेता हूं कि कितने किसानों के साथ संपर्क हुआ। किसी फसल को कीड़े लग जाए तो कोई बताने वाला भी नहीं था कि कौन सा स्प्रे करना है। पहले एक दूसरे से पूछकर स्प्रे करते थे।

किसानों को पता ही नहीं होता था कि कौन सा स्प्रे करना है। हम हर जिले को खेतों का मास्टर देंगे। बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर मास्टर आपके यहां आएंगे, वो आपको बताएंगे कि कौन सा स्प्रे आपको डालना है। उन्हें नौकरी मिलेगी, आपकी खेती बेहतर होगी। ये पहले भी हो सकता था, लेकिन उन लोगों ने कभी सोचा ही नहीं। ये लोग ऐसे हैं जिन्होंने इतना पैसा कमाया है कि इनकी पीढ़ियां भी खर्च करेंगी तो भी खत्म नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications