पंजाब में बोले सीएम भगवंत मान, अभी तो सिर्फ 2 साल हुए हैं, फिल्म अभी भाकी है

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन ये आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि आम आदमी पार्टी को आप लोगों ने बनाया है। आप लोगों के आशीर्वाद से यह पार्टी चल रही है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। पंजाब देश का नेतृत्व करता है, पूरा देश पंजाब के पीछे चलता है। पंजाब में चार हरे पत्ते आए थे, आज दस साल के बाद पंजाब में आप की सरकार है क्योंकि पंजाबी नए इंकलाब को बहुत जल्दी अपनाते हैं। हमें अभी सिर्फ दो साल हुए हैं, अभी तो ये ट्रेलर है, फिल्म तो अभी बाकी है।

cm mann

विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले ये लोग कहते थे कि इनकी सरकार छह महीने भी नहीं चलेगी, फिर कहने लगे एक साल नहीं चलेगी, फिर कहने लगे बिजली फ्री नहीं दे पाएंगे, फिर कहने लगे नौकरी नहीं दे पाएंगे। फिर कहने लगे केजरीवाल अंदर चला गया, पार्टी खत्म हो जाएगी। आगे कहेंगे चार साल नहीं काट पाएंगे। इन लोगों की सोच ऐसे ही चलती रहेगी। अब जब हमारे 13 उम्मीदवार संसद पहुचेंगे तो सोचिए इनका क्या होगा।

भगवंत मान ने कहा कि लोग हम कल भी आपके बीच थे, आज भी आपके बीच हैं। भगवंत मान ने कहा कि शहीद ए आजम ने कहा कि इश्क करना सबका पैदायशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। हमें उनकी सोच को आगे बढ़ाना है। उनकी सोच को आगे बढ़ाने वाली कोई पार्टी है तो आप है, आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग इस चुनाव में हमारा साथ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+