CM मान ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों से की मुलाकात

Punjab News: पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। दिल्ली के Education Model को मान सरकार ने अच्छे से लागू किया है। शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने फिनलैंड दौरे से वापिस आए शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों से फिनलैंड के अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद थे। इस क्रम में शिक्षकों ने सीएम मान से कहा कि हमने मुख्य रूप से फिनलैंड में सीखा कि कैसे हम बच्चों को स्कूल में ज्यादा समय के लिए उनके मुताबिक रोक सकते है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस बार फिनलैंड गए शिक्षक अपने घर पर दिवाली नहीं मना पाए, लेकिन इस बार की दिवाली उन्हें जीवन भर याद रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द ही दूसरे बैच को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजेंगे। अध्यापकों ने पंजाब सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है और भविष्य में शिक्षक और बच्चे इस अभियान को याद रखेंगे।

Bhagwant Mann

बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने खुद सभी टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड के लिए रवाना किया था। उन्होंने शिक्षकों से कहा था कि आप पंजाब और देश का भविष्य लिख रहे हैं। आप बच्चों के कौशल की सराहना करते हैं और शिक्षा इस समय सबसे मूल्यवान चीज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+