बरनाला में CM मान का रोड शो, बोले- '20 नवंबर को पंजाब इतिहास रचेगा'
Punjab By-Poll: पंजाब उपचुनाव के लिए AAP ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को बरनाला में पार्टी उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल के पक्ष में विशाल रोड शो किया। इस दौरान मान ने कहा कि बेअदबी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सभी को सलाखों के पीछे भेजेंगे।
सीएम मान ने कहा आप के समर्थन में वालंटियरों के साथ विशाल रोड शो निकाला। देश और पंजाब से प्यार करने वाले क्रांतिकारी लोगों का जोश और जुनून देखकर बेहद खुशी हुई। बरनाला वालों ने 2014 से लेकर अब तक हर बार दोगुना और तीन गुना सम्मान दिया है। आपका उत्साह बता रहा है कि आप आने वाली 20 नवंबर को झाड़ू फेरकर एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। बहुत सारा प्यार और सम्मान देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इंकलाब जिंदाबाद।

इससे पहले सीएम मान ने डेरा बाबा नानक विधानसभा में आप उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस क्रम में मान ने ऐलान किया कि आप हमारे उम्मीदवार को वोट दें, हम आपके काम कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications