पंजाब में फिर शुरू हुआ सियासी संग्राम, मान ने इन शहरों में किया रोड शो; बोले- 'प्यार का मूल्य हम चुकाएंगे'
Punab Municipal Polls: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नगर निगम चुनाव के प्रचार प्रसार में पूरी ताकत के साथ लग गए हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते दिन अमृतसर नगर निगम चुनावों में AAP उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार किया। आज मान ने लुधियाना और पटियाला में नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में वॉलंटियर्स के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि वह किसानों से बातचीत करे, कोई भी मसला बातचीत से ही हल होता है। केंद्र सरकार को अपनी ज़िद छोड़नी चाहिए।
मान ने लुधियाना वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आने वाली 21 दिसंबर को झाड़ू वाला बटन दबाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताएं। उन्होंने कहा कि लुधियाना मेरी कर्मभूमि है। इस धरती से ही मैंने कलाकारी में कदम रखा। यहां के लोगों ने ही मुझे साढ़े 17 साल की उम्र में स्टार बनाया। आपके इस प्यार का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।

पटियाला में सीएम मान ने रोड के दौरान कहा कि मैं 1997 से लेकर 2003 तक पटियाला शहर में ही रहा हूं। इस शहर के हर कोने-कोने से परिचित हूं। मैं पटियाला वासियों से अपील करता हूं कि आने वाली 21 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को ज़्यादा से ज़्यादा वोट डालकर जिताएं ताकि रॉयल सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर की सुंदरता को कायम रखा जा सके।
उन्होंने कहा, पटियाला वालो, विरोधी अपने परिवारों के लिए वोट मांगते हैं, लेकिन मैं आपके बेटियों-बेटों के भविष्य संवारने के लिए वोट मांग रहा हूं। आपके द्वारा दिए गए इस प्यार का मूल्य हम विकास कार्यों के माध्यम से चुकाएंगे। हम पंजाब के गांवों को चमका रहे हैं और शहरों को भी चमकाएंगे। लुधियाना वालों आपके साथ की ज़रूरत है, आप एम.सी. के चुनावों में झाड़ू चला दीजिए हम सफाई के मामले में कमी नहीं आने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications